
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में समय सीमा बैठक संपन्न ,विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने, लक्ष्य आधारित क्रियान्वयन एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर दिया जोर दिया।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज जामसावली मंदिर के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं सुश्री प्रेक्षा पाठक सहित अन्य जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
