A2Z सभी खबर सभी जिले कीसागर

स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय परिसर में विद्वान पंडित, पुरोहित एवं ज्योतिषीयों द्वारा बुंदेलखंड पंचांग का विमोचन किया

सागर। स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पुजारी पुरोहित विद्वत संघ के “बुंदेलखंड पंचांग” विमोचन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत द्वार पर फूल वर्षा व पैर पूजन किया गया। उपस्थित सभी पंडित पुरोहितों पुजारी को तिलक, रुद्राक्ष माला, साल भेंट व दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। प्रांगण के मुख्य स्वागत द्वार पर एक क्विंटल संतरंगी फूलों से पुष्प वर्षा कर पैर पूजन पं. अजय दुबे, सुशील तिवारी ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री व रहली विधायक पं. गोपाल भार्गव ने कहा कि वर्तमान समय हम सभी लोगों को एक साथ रहने का समय है। आप जितना एकजुट होकर रहोगे उतना ही समाज आगे बढ़ेगा। एक- दूसरे की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहिए। जरूरी नहीं है कि आप आर्थिक मदद ही करें। मदद किसी भी प्रकार की हो सकती है। पूर्व विधायक पं. अरुणोदय चौबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश के लिए हमेशा उत्थान का कार्य किया है। अब समाज के उत्थान के लिए भी ब्राह्मण को खुद कार्य करना है। स्वामी विवेकानन्द विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अनिल तिवारी ने कहा कि यह प्रांगण और मैं आज धन्य हो गया, जहां पर महान संतों, पुरोहित पुजारियों के चरण पड़े। डॉ तिवारी ने करीब 600 पुजारी, पुरोहितों को रुद्राक्ष की माला एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव की पुत्र वधु शिल्पी भार्गव ने सभी पंडितों को दान दक्षिणा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. अनिल तिवारी द्वारा सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर संत- महंत, विप्र बंधु, ज्योतिषीग, पुजारी एवं वरिष्ठजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!