A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनगणना कार्य हेतु डिंडौरी में प्रशिक्षण आयोजित, एसडीएम भारती मेरावी ने दिए आवश्यक निर्देश

  डिंडौरी    आज बुधवार को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम हॉल में जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

      प्रशिक्षण में विकासखंड के समस्त राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, मोबिलाइजर एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम ने जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी कर्मचारियों को निर्धारित प्रपत्रों के सही एवं सावधानीपूर्वक भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिससे विकास योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण आंकड़े प्राप्त होते हैं।

      कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, डेटा संग्रहण, डिजिटल माध्यमों के उपयोग एवं विभिन्न प्रपत्रों के भरने की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

      एसडीएम सुश्री मेरावी ने सभी को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ करें, ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Related Articles

      इस दौरान तहसीलदार रामप्रसाद मार्को, नायब तहसीलदार शशांक शेण्डे सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!