
विधानसभा क्षेत्र बानसूर में “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस ” पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत सम्मिलित होकर उपस्थितजनों को संबोधित किया।

इसके पश्चात बानसूर मंडल में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत ने भाग लिया और सभी से तिरंगे के सम्मान एवं राष्ट्र की एकता के संकल्प को दृढ़ करने का आह्वान किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह शेखावत, जिला मंत्री हेमलता सिसोदिया, जिला मंत्री जयप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौधरी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।