A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअजमेरअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनजयपुरजैसलमेरजोधपुर बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी के बीच बुटाटी में उमड़ा जातरूओं का सैलाब |

बुटाटी में उमड़ा जातरूओं का सैलाब |

खींवसर- बुटाटी धाम स्थित संत चतुरदास जी महाराज मन्दिर में आरती दर्शन के लिए प्रदेशभर से जातरूओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां लकवा (पैरालिसिस) रोग से पीड़ित परिक्रमा करने के लिए पहुंचे। यहां लकवा पीड़ितों को धाम की परिक्रमा कराने की मान्यता है। यहां भीषण गर्मी के इस दौर में भी दोपहरी से ही जातरूओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया, यहां संत चतुरदास जी महाराज मन्दिर विकास समिति की ओर से ठहरने व खाने की अतिरिक्त व्यवस्था की गई। मन्दिर समिति अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बुटाटी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी गई। मन्दिर समिति पदाधिकारियों, कार्मिकों व लकवा पीड़ितों के साथ ठहरे जातरूओं ने व्यवस्था सम्भाली।
संवादाता- अमित शर्मा, खिंवासर, नागौर,राज.
919828967336

Show More
Back to top button