
हरदोई के थाना सांडी क्षेत्र के ग्राम धोधी मैं गुरुवार सुबह एक युवक का सब नीम के पेड़ से लटकता मिला। युवक ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। धोधी निवासी देवेंद्र ने पुलिस को थे तहरीर में बताया कि उसका भांजा विकास (19) पुत्र विजय लाल निवासी देवपुरा थाना लोनार , कुछ दिनों से उसके पास रह रहा था। बुधवार रात करीब 8:00 बजे वह किसी घरेलू विवाद के बाद घर से निकल गया। परियों ने रास्ता पर उसकी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाते समय विकास का सब गांव के बाहर नीम के पेड़ से लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पंचनामा भर और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीक हो रहा है। मृतकअविवाहित था। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर हैं।