

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर। जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार 30 अप्रैल से अगले आदेश तक जिले के सभी परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।
प्रशासन द्वारा यह निर्णय भीषण गर्मी के बीच नौनिहालों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि बच्चों को दोपहर की तेज धूप और लू से बचाया जा सके।
विद्यालयों के समय परिवर्तन की सूचना मिलते ही अभिभावकों और शिक्षकों ने राहत महसूस की है। वहीं प्रशासन ने सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।