A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में मौसम ने ली करवट, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिले में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने राहत के संकेत दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। जिले का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि रात का तापमान 22 डिग्री तक जा सकता है।

बताया गया है कि दिनभर पूरब-दक्षिण दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बीच-बीच में बिजली चमकने और तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

Related Articles

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है। 1 मई से 3 मई तक अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि 4 मई को दोबारा बारिश की संभावना बन रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!