A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेचुरू

बीदासर में प्रकाश कुमार सांखला निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये

 

श्री नामदेव मित्र मंडल बीदासर की बैठक दिनांक 25.05.25 वार रविवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई जिसमें समाज के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ !

सर्वसम्मति से एकमत होकर समाज बंधुओं ने प्रकाश कुमार सांखला को पुनः अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना !
*महामंत्री अमित कुमार लोदा* ने बताया कि प्रकाश कुमार सांखला के पूर्व कार्यकाल और नेतृत्व को देखते हुए उन्हें पुनः ये दायित्व दिया गया !
*प्रचार-प्रसार मंत्री जतिन कुमार* लोदा ने बताया कि सांखला जी सरकारी सेवा में कार्यरत रहते हुए भी निरन्तर पिछले 16 सालों से पूर्ण भाव से समाज सेवा में लगे हुए है जिसका फल आपके सामने हैं ।
*व्यवस्थापक जय प्रकाश टाक* जो कि पूर्व में युवा मंत्री और कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके है, ने
बताया कि उनकी पूर्व कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए यह निर्णय समाज के लिए अत्यंत सकारात्मक माना जा रहा है ।
*कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पंवार* ने गत वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा उपस्थित सदस्यों के सामने रखा ।
सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को दुपट्टा पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं और समाजहित में उनके साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया !

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और समाज के भविष्य को लेकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाप्त हुई ! इस अवसर पर संरक्षक महेंद्र कुमार सांखला , पूर्व संरक्षक नानू राम सांखला, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष शिवरतन सांखला , संगठन मंत्री कन्हैयालाल चौहान , उपाध्यक्ष विष्णु कुमार लोदा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार पंवार , उप कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश सांखला, युवा मंत्री अशोक कुमार लोदा , प्रचार प्रसार मंत्री जतिन कुमार लोदा , उपमंत्री कमल किशोर लोदा , हड़मान मल पंवार , अशोक कुमार सांखला , सुशील कुमार सांखला, कैलाश सांखला, पवन कुमार डोड पंवार, बसंत टाक सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे !

Related Articles

रिपोर्टर प्रदीप कुमार अखंड भारत न्यूज जिला चूरू राजस्थान

Show More
Check Also
Close
Back to top button