छजलैट थाने में धरना प्रदर्शन करते भाकियू राजनैतिक कार्यकर्ता।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)। जनपद मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में दिन पर दिन बढ़ती जा रही किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी की घटनाओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों ने छजलैट थाने का घेराव कर थाने पर धरना प्रदर्शन किया।
कांठ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छजलैट क्षेत्र में किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ी है। अब तक सैकड़ों किसानों की बिजली मोटरें चोरी हो चुकी हैं। किसानों का कहना है कि थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी छजलैट पुलिस के द्वारा चोरी की वारदातों का खुलासा नहीं किया जा रहा है, जिससे चोरों के हौंसले बुलंद हैं। अनेकों बाद आश्वासन के बाद भी चोरियां नहीं खुली हैं। बृहस्पतिवार को इसे लेकर किसान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा के नेतृत्व में छजलैट स्थित किसान भवन पर एकत्र हुए। यहां के बाद किसान नारे लगाते हुए छजलैट थाने पहुंचे और यहां त्रिपाल बिछाकर थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। किसानों ने मोटरों की चोरियां खोले जाने की मांग को जोरदार ढंग से उठाया। धरने की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी कांठ विनय कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। छजलैट पुलिस को भी अधिकारियों ने गंभीरता के साथ मोटर चोरियों के मामलों का खुलासा करने के निर्देश दिए। जिसके करीब पांच घंटे के बाद आश्वासन मिलने पर किसानों ने धरना प्रदर्शन को खत्म किया। उन्होंने 27 मई तक के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित अल्टीमेटम भी दिया है।
इस अवसर पर भाकियू अराजनैतिक के मंडल महासचिव जितेंद्र विश्नोई जीतू, कांठ तहसील अध्यक्ष हाजी इमरान, सुशील चौधरी, सतेंद्र सिंह, विक्की चौधरी, राजीव कुमार, संजीव कुमार, जयप्रकाश सिंह आदि भारी संख्या में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।
- Yamuna Nagar Ravinder Baghel Singh29/07/2026



