A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमीरजापुर

चुनार पक्का पुल से दो सहेलियां गंगा में कुदी कोचिंग के लिए निकली थी दोनों छात्राएं थी

चुनार पक्का पुल से मंगलवार दोपहर दो किशोरियों ने गंगा में छलांग लगा दी। किशोरियों के डूबने की खबर लगते ही लोगों की भीड़ लग गई। दोनों का शव शाम करीब छह बजे बरामद हुआ। दोनों ने स्कूल ड्रेस पहन रखा था और एक काले दुपट्टे से दोनों के एक-एक हाथ एक-दूसरे से बंधे थे। पुल पर एक साइकिल मिली जिस पर रखे बैग में मोबाइल फोन, आधार कार्ड मिले। इसके अलावा मौके पर चप्पल-जूती आदि सामान मिले। मोबाइल नंबर व आधार कार्ड के आधार पर दोनों के स्वजन को घटना की सूचना दी गई।

वाराणसी के थाना राजातालाब क्षेत्र के बेलवा शाहंशाहपुर गांव के रहने वाले सतीश कुमार की 15 वर्षीय पुत्री गरिमा व सुरेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री जानकी क्षेत्र के मालवीय इंटर कालेज में कक्षा दस की छात्राएं थीं। दोनों सहेलियां थीं। गरिमा के भाई शैलेश कुमार के अनुसार गरिमा व जानकी सुबह घर से पढ़ने के लिए आठ बजे विद्यालय निकली थीं। दोपहर 12 बजे छु‌ट्टी होने के बाद घर न आकर चुनार पक्का पुल की ओर चली गईं। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही साइकिल से चुनार पक्का पुल पर पहुंचीं। वहां साइकिल खड़ी करने के बाद अपना स्कूल बैग, चप्पल, मोबाइल फोन, आधार कार्ड आदि सामान रखकर एक साथ हाथ पकड़कर गंगा में छलांग लगा दी। यह देख वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। शोर मचाने पर नाविक दौड़े, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और दोनों किशोरियां डूब गई थीं सूचना पाकर दोनों किशोरियों के स्वजन रोते बिलखते पक्का पुल पर पहुंचकर बेटियों को खोजने की गुहार लगाई। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने किशोरियों की तलाश कराना शुरू की। कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों का शव बरामद किया गया।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!