

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।24 जनवरी मौदहा के तहसील में शनिवार को विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद ने फीता काट कर पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया है। यह पुस्तकालय बार एसोसिएशन के सौजन्य से खोला गया है। उद्घाटन मे आए अतिथियों ने फीता काटकर गणेश व सरस्वती एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्रों में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया है। इस मौके पर वकीलों ने सदस्य विधान परिषद जितेंद्र सिंह सेंगर और चेयरमैन मौदहा नगर पालिका रजा मुहम्मद का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बार अध्यक्ष बृजकिशोर त्रिवेदी,विजय यादव, रघुवीर वर्मा,वसी अहमद, रमाकांत प्रजापति सहित अन्य अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे हैं।