कासगंज में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस को जयंती
गंजडुण्डवारा : नगर के केनाल रोड स्थित ज्ञानोदय विद्यालय में बसंत पंचमी का पर्व एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल से ही नन्हे-मुन्ने बच्चे पीले पुष्प हाथों में लेकर विद्यालय प्रांगण पहुंचे जहां उन्होंने सरस्वती माता की प्रार्थना -पूजा कर माता से ज्ञान और विद्या का वरदान माँगा। इस अवसर पर बच्चों ने गीत-संगीत के माध्यम से देवी माता की आराधना की। विद्यालय प्रबंधक डॉo ब्रजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उपनिषदों के अनुसार प्रारंभ में जब सृष्टि की रचना हुई तब पूरी सृष्टि में चारों तरफ मौन था स्वर-संगीत का आभाव था, तब सभी देवता ब्रह्मा जी के पास पहुंचे और उनसे प्रार्थना की कि "प्रभु सृष्टि में चारों तरफ मौन है कहीं कोई संगीत स्वर ध्वनि ज्ञान का प्रकाश नहीं है कृपया इसका उपाय करें।" तब देवताओं की प्रार्थना पर ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल निकालकर पृथ्वी पर छिड़का और देखते ही देखते एक अद्भुत प्रकाश हुआ और मां सरस्वती प्रकट हुईं । जैसे ही मां सरस्वती ने अपने वीणा के तारों को छुआ वैसे ही एक अद्भुत स्वर हुआ और पूरी सृष्टि में पक्षी चहचाने लगे, फूल खिलने लगे, नदियों का जल कल-कल की ध्वनि करता हुआ बहने लगा, भंवरे, तितलियां फूलों पर घूमने लगे और इस प्रकार पृथ्वी पर स्वर-संगीत, रूप-रंग, ध्वनि-ज्ञान का प्रकाश हुआ और बसंत ऋतु का आगमन हुआ तब से प्रति वर्ष आज के दिन को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाने लगा। प्रधानाध्यापक सुमित कुमार मिश्र ने नेताजी को यादकरते हुए कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कुट्टक गांव में हुआ। उनके पिता जानकीनाथ बोस वकील थे। उनकी माता का नाम प्रभावती था। वे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से 'आजाद हिन्द फौज' का गठन किया था। नेताजी सुभाष चंद बोस द्वारा दिया गया 'जय हिंद' का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा है। सुभाष चंद बोस के मन में देशप्रेम, स्वाभिमान और साहस की भावना बचपन से ही बड़ी प्रबल थी। वे अंग्रेज शासन का विरोध करने के लिए अपने भारतीय सहपाठियों का भी मनोबल बढ़ाते थे। नेता जी ने ही "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा " नारा दिया था। इस अवसर पर पूर्व बी आर सी जगदीश चन्द्र मिश्र, नीरज मिश्रा, संजीव चौहान, पवन शाक्य, आशीष रतन, अजहर मुहम्मद, निशान्त कुशवाह, रोहित राठौर, शिवानी राठौर, शिखा मिश्र, रिया शर्मा, कुसुमलता गुप्ता, पायल उपाध्याय, फिजा खान, स्वाती उपाध्याय, वंदना तिवारी, गरिमा गौतम, प्रियंका राठौर, दीप्ति गौतम, कीर्ति गुप्ता, पूजा राठौर, ममता चौहान, कामिनी शाक्य, केसर गुप्ता, प्राची राठौर, ममता श्रीवास्तव, ख़ुशी गुप्ता, शालिनी दीक्षित, आरती पुंढीर, निकेता पचौरी, सिम्मी मोहन, रिचा राठौर, सुषमा गुप्ता, प्रेम सिंह, वीरेंद्र यादव, सुन्दर कश्यप, धनीराम आदि उपस्थित रहे। रिपोर्टर अरुण चतुर्वेदी कासगंज