A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन अभियान परिषद ने ग्रामीणों को किया नशामुक्ति के लिए जागरूक

परसोडी में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

जन अभियान परिषद ने ग्रामीणों को किया नशामुक्ति के लिए जागरूक
परसोडी़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा प्रस्फुटन ग्राम परसोडी़ में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में तथा विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।
इस अवसर पर ग्रामीणों से नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु जनभागीदारी को आवश्यक बताया गया तथा नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई और नशे के विरुद्ध निरंतर जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button