
उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशु चिकित्सालय पांढुर्णा व सौंसर का आकस्मिक निरीक्षण
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार द्वारा सर्वप्रथम पशु चिकित्सालय पांढुर्णा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिनमें के.सी.सी., एन.ए.आई.पी. योजना अंतर्गत कार्यों के साथ सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान कार्य करने की सलाह दी गई।

निरीक्षण के दौरान संस्था प्रभारी को पशु चिकित्सालय समय पर खोलने एवं बंद किए जाने तथा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में ही निवास करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत उपसंचालक द्वारा एन.एल.एम. योजना अंतर्गत हितग्राही श्री प्रवीण लामसे एवं श्री संतोष हिंगवे के फार्म का निरीक्षण किया गया।

तत्पश्चात् पशु चिकित्सालय सौंसर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यहां भी सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। इस दौरान भी समस्त योजनाओं के लक्ष्यों की पूर्ति के निर्देश दिए गए, जिनमें के.सी.सी., एन.ए.आई.पी. योजनाओं के अंतर्गत सेक्स्ड सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान कार्य को बढ़ावा देने की सलाह दी गई। साथ ही संस्था प्रभारी को निर्धारित समय पर संस्था संचालन तथा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्यालय में ही रहने के निर्देश प्रदान किए गए।
