

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। नेशनल हाईवे 34 में बस स्टॉप के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में रिक्शा हाइवे में पलट गया और चालक घायल हो गया। गनीमत यह रही की ई रिक्शा में सवारियां नहीं थी।
शुक्रवार को अपराह्न करीब 3:00 बजे कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने बस स्टॉप के समीप ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में ई रिक्शा हाईवे में पलट गया और चालक विष्णु 30 वर्ष घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को रोककर जमकर पीटा और पुलिस के सुपुर्द करके घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।