

कामां को कामवन बनाने की मांग पर स्वर्णकार समाज द्वारा दिया गया उपखंड अधिकारी को ज्ञापन
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – आज दिनांक 9 दिसंबर 2025 को श्रीमान उपखंड अधिकारी कार्यालय पर स्वर्णकार समाज के श्री हरि ओम सोनी अध्यक्ष श्री लक्ष्मण प्रसाद सोनी संरक्षक श्री पवन कुमार सोनी महामंत्री श्री गिरिराज सोनी श्री मोनू सोनी श्री अशोक सोनी श्री राजू सोनी पूर्व अध्यक्ष श्री जयप्रकाश सोनी श्री पिंटू सोनी श्री ललित सोनी श्री बिल्लू सोनी श्री जगदीश जी सोनी सिवार वाले श्री जगदीश जी सोनी नला बाजार भोला सोनी एवं अन्य स्वर्णकार समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गणो ने कामां को कामवन घोषित किए जाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रस्तुत किया एवं श्रीमान उपखंड अधिकारी से निवेदन किया कि इस मुहिम में आप काम को तत्परता के साथ रिपोर्ट श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय को प्रस्तुत करें जिससे अविलम्ब कामा को कामवन घोषित किया जाए हम सभी स्वर्णकार समाज के लोग श्री उपखंड अधिकारी महोदय से मिलकर बहुत ही आशान्वित हैं ।