A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम पंचायत बालावास के रतनपुरा में पानी की समस्या से जूझ रही महिलाएं

जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर धरना दिया

बानसूर में ग्राम पंचायत बालावास के रतनपुरा गांव की महिलाएं पानी की गंभीर समस्या से जूझ रही हैं। शुक्रवार को 41 डिग्री तापमान में महिलाओं और ग्रामीणों ने जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर धरना दिया और बाद में पंचायत समिति पहुंचे।

ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से गांव में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव में न तो पीने के पानी की व्यवस्था है और न ही बोरवेल चालू है।

किसान परिवारों की मुख्य आजीविका पशुपालन है, लेकिन पशुओं के लिए भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होगा, धरना जारी रहेगा।

Related Articles

विभाग के अभियंता विजय मीरवाल ने आश्वासन दिया है कि पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बोरवेल या टैंकर से पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। अब देखना यह है कि विभाग के अधिकारी अपने वादे पर कितना खरा उतरते हैं और कब तक पानी की समस्या का समाधान होता है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button