A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

383 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया सम्मान

बानसूर कस्बे के राज फाउंडेशन ट्रस्ट व आर सी आई ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन की ओर से बानसूर में जिला स्तरीय प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कोटपुतली बहरोड़ जिले सहित आसपास के करीब 383 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस दौरान 12वीं विज्ञान वर्ग में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली करीब 383 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति प्रतीक बैग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. विजय यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही एक संसाधन है जिससे आप अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

डॉ. विजय यादव ने शिक्षा के साथ संस्कार व सुरक्षा पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अहमदाबाद में हुए प्लेन दुर्घटना में मारे गए सभी पुण्य आत्माओं को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

 

इस दौरान अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी इंद्राज गुर्जर, रामगोपाल यादव, भाजपा आई टी सेल जिला संयोजक विजय कुमावत, राजकुमार यादव सहित विद्यार्थियों के परिजन और स्कूल स्टाफ व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!