A2Z सभी खबर सभी जिले कीसिद्धार्थनगर 

मिशन शक्ति के अन्तर्गत “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

नव युवकों, महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा व मिशन शक्ति के संबंध में दी गयी जानकारी

सिद्धार्थनगर. जनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ आदि स्थानों पर नव युवकों, महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा व मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी गई तथा मनचलों एवं शोहदों पर कार्यवाही हेतु चेकिंग की गयी। थानाध्यक्ष महिला थाना/शक्ति मोबाइल/प्रभारी एण्टी रोमियो स्कवाड महिला उ0 नि0 शाइस्ता द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत थाना सिद्धार्थनगर में धौरीकुइया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस संगोष्ठी व एण्टी रोमियो चेकिंग कार्यवाही थाना क्षेत्र भावानीगंज में कस्बा भावानीगंज, भड़रिया बाजार, बयारा, बढ़नी चाफा, श्रीराम इन्टर कॉलेज भावानीगंज में “पुलिस की पाठशाला” कार्यशाला का आयोजन किया गया और स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थानाक्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़को, चौराहों, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गयी। एण्टी रोमियों टीम में महिला उ0 नि0 शाइस्ता थानाध्यक्ष महिला थाना/प्रभारी एण्टी रोमियो, आरक्षी राकेश कुमार यादव एण्टी रोमियो, महिला आरक्षी मधु भारती एण्टी रोमियो, महिला आरक्षी नेहा सिंह, महिला आरक्षी दिव्या सिंह थाना भावानीगंज रही।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!