A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी स्वाहा बकरियां जलीं

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। बीती रात क्षेत्र के ग्राम बिरखेरा में बिजली के शार्ट सर्किट से भड़की आग की चपेट में आकर चार बकरियां जिंदा जल गई और तीन मवेशी झुलस गए। साथ ही घर में रखी 20 हजार की नगदी सहित अनाज कपड़े आदि गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बीती रात 9.30 बजे बिरखेरा निवासी बालेंद्र पाल के रिहायशी मकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग भड़क उठी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आकर मकान के अंदर बंधी चार बकरियां जिंदा जल गई और तीन अन्य मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। इसके अलावा घर में रखे 20 हजार नगदी, अनाज कपड़े आदि जलकर खाक हो गए। आग से ग्रह स्वामी का एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने की सूचना पाकर फायर दस्ता गांव पहुंचा और रात एक बजे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ स्वाहा हो गया था। आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान अशोक कुमार यादव ने लेखपाल को देकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। आग लगने की सूचना पाकर रात में थाने से पुलिस बल भी पहुंचा और आग बुझाने में फायर दस्ते की मदद की।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!