

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। मंगलवार को देवगांव मार्ग में ई रिक्शा से टकराकर गंभीर हुए मौसेरे भाइयों में से एक की रात में कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था और पिता के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाकर सहयोग करता था।
मुख्यालय के मेरापुर का निवासी चंदन पाल अपनी मौसी के पास देवगांव आया था। मंगलवार को करीब 3 बजे यह अपने मौसेरे भाई अंकित पाल के साथ बाइक से सुमेरपुर आ रहा था। देवगांव से करीब एक किलोमीटर सुमेरपुर की तरफ आते समय बाइक सुमेरपुर से देवगांव जा रहे ई रिक्शा से टकरा गई थी। इस घटना में दोनों मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल हुए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल भेजा था। हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया था। कानपुर में इलाज के दौरान रात में चंदन पाल 26 वर्ष की मौत हो गई। वहीं अंकित पाल की हालत गंभीर बनी हुई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह पिता के साथ खेती किसानी के अलावा दुग्ध व्यवसाय में हाथ बंटाकर सहयोग करता था।