A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:बुण्देलखण्ड राज्य की मांग को लेकर दिल्ली चलो

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र की वर्षों पुरानी और न्यायसंगत मांग “अलग बुंदेलखंड राज्य” को लेकर 25 दिसम्बर को दिल्ली के जंतर मंतर में प्रस्तावित शांतिपूर्ण आंदोलन के संदर्भ में बुधवार को मौदहा नगर स्थित ब्लाक सभागार में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

बुंदेलखंड नव निर्माण सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र आज भी पानी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। पलायन, बेरोजगारी और सूखा यहाँ की स्थायी पहचान बन चुकी है, जबकि यह क्षेत्र देश को सर्वाधिक राजस्व देने वाले क्षेत्रों में से एक है।

Related Articles

उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और संवैधानिक होगा, जिसका उद्देश्य केंद्र सरकार और देश की जनता का ध्यान बुंदेलखंड की उपेक्षा की ओर आकर्षित करना है।

यह भी बताया कि

आंदोलन में बुंदेलखंड के सभी जिलों से नागरिक भाग लेंगे। यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के विरुद्ध नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के अधिकार और सम्मान के लिए है।

जब तक बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा

आयोजकों ने मौदहा एवं पूरे बुंदेलखंड की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुँचकर इस ऐतिहासिक संघर्ष का हिस्सा बनें। इस अवसर पर मुख्य रूप से महेंद्र वर्मा, सौरभ तिवारी एड. अरविंद गुप्ता, शाहबाज अली, आशिफ शकील, नितिन पांडे, देव यादव जिलाध्यक्ष , राजेंद्र निषाद जिला उपाध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!