A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 133 वीं जयंती का किया गया आयोजन*  

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 133 वीं जयंती का किया गया आयोजन*

लोक सभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्ध में जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर के सम्मुख स्थित डा० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दयाशंकर पाठक व अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर के 133 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी,वरिष्ठ कोषाधिकारी,जिला सूचना अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा डा० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र / प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जयंती समारोह के दौरान जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहां कि डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है। संविधान निर्माण में व समता मूलक समाज के निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक गांव में हुआ था। डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज में समानता पर बल दिए। संविधान के मूल अधिकार के तहत रखा गया। डाॅ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। साथ ही साथ उप जिलाधिकारी रोशनी यादव द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!