A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़

थाना सरसींवा में शांति समिति की बैठक सम्पन्न 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत थाना सरसींवा में थाना प्रभारी सरसींवा के अगुवाई में सरसींवा क्षेत्र के विभिन्न सरपंचो, कोतवारों, और पत्रकारों के साथ दिनांक 19/03/2024 को शाम लगभग 5 बजे के आसपास होली के त्यौहार और लोकसभा चुनाव आदर्श आचार सहिता को ध्यान में रखते हुए एक बैठक का आयोजन किया जिसमे थाना प्रभारी टीकाराम खटकर एवं तहसीलदार नें सभी लोगों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे से होली पर्व मनाने के बात कहाँ गया |साथ में समझाईस भी दिया गया कि ऐसा ना करें कि दुसरो को परेशानी हो, जहाँ तक बन जाये सुखी होली खेले, जबरदस्ती दुसरो पर रंग ना डाले, मुखौटे या आवाजदार खर्राटे के साथ बाइक ना चलाये, शासकीय सम्पति को नुकसान ना पहुचाये, और हरे भरे पेड़ पौधों को ना कटे |सरसींवा थाना परिसर में क्षेत्र के पत्रकार, जनप्रतिनिधि, कोटवार, सरपंच एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!