उत्तर प्रदेशशाहजहाँपुर

शाहजहांपुर में किसान पर फायरिंग, ट्रैक्टर चढ़ाया:गंभीर हालत में बरेली रेफर, छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते किसान झंकार सिंह पर जानलेवा हमला किया गया। 21 जून को जब वे खेत जा रहे थे, तभी गांव के ही रामनिवास ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी के तुरंत बाद रामनिवास अपने साथियों—जगवीर, आकाश, उदयवीर सिंह, प्रमोद और विनोद के साथ ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा। पहले ट्रैक्टर से टक्कर मारी गई, जिससे झंकार सिंह ज़मीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया।धमकी देकर भागे हमलावर, किसान गंभीर रूप से घायल

वारदात के बाद आरोपी किसान को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। खून से लथपथ झंकार सिंह को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनकी हालत गंभीर देख उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। फिलहाल वहां उनका इलाज जारी है।

छह आरोपियों पर केस, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घायल किसान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!