A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :सिसोलर में सरकारी राशन की दुकान का चुनाव सम्पन्न 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा। हमीरपुर।21 मई मौदहा विकास खण्ड के बड़ी आबादी वाले गांव सिसोलर में सरकारी राशन वितरण की दुकान के लिए कोटेदार का चुनाव सम्पन्न । जिसमें विजेता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 99 वोटों से पराजित किया है।

बताते चलें कि मौदहा विकास खण्ड के गांव सिसोलर में सरकारी राशन वितरण की एक दुकान राजबहादुर अहिरवार के नाम थी। राजबहादुर को हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा होने पर यह दुकान खाली थी । लगभग एक साल से इस दुकान के कोटेदार का चुनाव लंबित पड़ा था। बुधवार को इसका चुनाव सम्पन्न हुआ है।इस चुनाव में प्रदुम्न प्रजापति ,शिवबरन यादव और राजकुमार प्रजापति मैदान में थे। लेकिन चुनाव के आखिरी समय राजकुमार प्रजापति ने अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसे में यह चुनाव प्रदुम्न प्रजापति पुत्र रामहेत और शिवबरन यादव पुत्र गया प्रसाद के बीच हुआ है। कुल 915 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। प्रदुम्न प्रजापति को 507 वोट मिले हैं ।जबकि शिवबरन यादव को मात्र 408 वोट मिले हैं। प्रदुम्न ने यह चुनाव 99 वोटों से जीत लिया है। इस मौके पर चुनाव अधिकारी नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता,एडीओ पंचायत अमर सिंह यादव और क्षेत्रीय खण्ड अधिकारी सहित ग्राम प्रधान शकुंतला प्रजापति व गांव के गणमान्य लोगों के साथ शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएचओ बृजेश कुमार मौजूद रहे हैं।

 

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button