A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मुस्करा के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर, युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के पास गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार हमीरपुर थाना क्षेत्र के रोहनिया धर्मशाला निवासी 22 वर्षीय जावेद उर्फ खन्ना पुत्र खालिद अपने साथी 27 वर्षीय अंकित पांडे पुत्र अरुण कुमार पांडे के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान मुस्करा के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Related Articles

हादसा इतना भीषण था कि जावेद उर्फ खन्ना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंकित पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल हमीरपुर भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Show More
Back to top button