A2Z सभी खबर सभी जिले की

युवा नेतृत्व को बढ़ावा: सौंसर नगर कांग्रेस बैठक में प्रफुल्ल कडु को मिली बड़ी जिम्मेदारी

युवा नेतृत्व को बढ़ावा: सौंसर नगर कांग्रेस बैठक में प्रफुल्ल कडु को मिली बड़ी जिम्मेदारी

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

नगर कांग्रेस कमेटी सौंसर की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान प्रफुल्ल कडु को नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी, विधायक विजय चौरे, जिला अध्यक्ष जतन उईके, जिला कांग्रेस सह प्रभारी सुरेश कपाले, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौंसर के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र यमदे, विधानसभा प्रभारी प्रितम पटेल, नगर कांग्रेस कमेटी सौंसर के अध्यक्ष संजय ठाकरे, पूर्व जिला युवा अध्यक्ष ज्ञानेश्वर गावंडे एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बोढे ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में नगर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें लक्ष्मण चाके, विलास जोगी, अतुल जुननकर, सुनिल भानगे, सतीष बोढके, डॉ. चन्द्रकांत काले, विलास बुले (कार्यकारी अध्यक्ष), आसीफ पठान, श्याम ठाकुर, अमरीश जैस्वाल, राजा कलसकर, किशोर बागडे, जिम्मी टाकभवरे, देवेंद्र केदार, रुपराव पुसदकर, देवराव भकने, अमजद खान, अनमोल आकोटकर, विजय हेडाऊ, पखाले, कोल्टकर, गुरुदेव हेडाऊ, पवन पन्नासे, धनश्याम बुले, विजय होलकर, विजय कुकडे एवं प्रशांत बोबडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles


नवनियुक्त अध्यक्ष प्रफुल्ल कडु का सभी ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!