
शिकायतकर्ता के खाते से यूपीआई आईडी गलत अंकित हो जाने से गलत #ट्रांजेक्शन_धनराशि 40000/- रुपया को साइबर सेल थाना जोगिया उदयपुर द्वारा कराया गया वापस ।दिनांक 04.02.2026 को हुए साइबर फ्रॉड से सम्बंधित आवेदक मनोज कुमार साकिन लखनापार थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया गया कि आवेदक के खाते से यूपीआई आईडी गलत अंकित हो जाने से 40000/- रूपया गलत ट्रांजेक्शन हो गया था। डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में साइबर अपराध एवं साइबर क्राइम रिकवरी/लीन हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के पर्यवेक्षण में साइबर सेल थाना जोगिया उदयपुर द्वारा अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में प्रभारी साइबर सेल थाना जोगिया उदयपुर मय साइबर सेल जोगिया उदयपुर के प्रयास से ट्रांसफर हुए कुल 40,000/- रुपये को आवेदक के खाते में वापस कराया गया ।
सराहनीय कार्य करने वाली टीम का विवरण
1. अभय सिंह (थानाध्यक्ष थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर)
2.उ0नि0 अवधेश यादव (प्रभारी साइबर सेल)
3.कम्प्यूटर आपरेटर सेनजीत निषाद
4.का0 विकास कुमार गोंड
5.का0 मृत्युजंय गुप्ता
6.का0 अजीत यादव
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
