A2Z सभी खबर सभी जिले की

20 लाख की मोबाइल चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

20 लाख की मोबाइल चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
बस्ती। जनपद के बस्ती जिला के थाना लालगंज क्षेत्र में मोबाइल शॉप में हुई लगभग 20 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना लालगंज पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को तेनुआ मोड़ के पास से दबोचा गया, जिनमें एक किशोर भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर 56 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (आईफोन, वीवो, ओप्पो, आईक्यू सहित), 21 कीपैड मोबाइल, एक चोरी की टीवीएस राइडर बाइक, पांच साड़ियां और 1150 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि 23/24 फरवरी की रात पाकरडाड स्थित गूगल वर्ल्ड मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे की तार काट दी और डीवीआर को कुआनो नदी में फेंक दिया। चोरी किए गए मोबाइल फोन खेत में छिपा दिए गए थे।
पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। साथ ही आरोपियों से पूछताछ में अन्य थानों में दर्ज मामलों का भी खुलासा हुआ है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 956061080

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button