मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
इंदिरा एकादशी पर अंजड़ के श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।बड़वानी नर्मदा नदी से, युवक का ऐश डीआर,एफ,टीम ने शव, किया बरामद‌।हर नागरिक को बुनियादी आजीविका और सम्मान जनक जीवन देना शासन का दायित्व संसाधनों की पूर्ति और रोजगार के अवसर बढाए जाएं :एस.आर.शेंडेडबल इंजन सरकार की उड़ाई गई धजिया स्वास्थ्य मंत्री अधिकारी प्रशासन का ध्यान कहां रालमो नेता अनिस कुमार ओझा*आपने परिजनों के पगड़ी रस्म पर अलग अलग क्षेत्रों में, परिवारजन कर रहे दान और सहयोग।पुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाहमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंसेंधवा पुलिस का बड़ा धमाका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर राज्य जीरो के 03आरोपी गिरफ्तार , ब्रेजा कार वह 17000 नगद बरामद।इंदिरा एकादशी पर अंजड़ के श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।बड़वानी नर्मदा नदी से, युवक का ऐश डीआर,एफ,टीम ने शव, किया बरामद‌।हर नागरिक को बुनियादी आजीविका और सम्मान जनक जीवन देना शासन का दायित्व संसाधनों की पूर्ति और रोजगार के अवसर बढाए जाएं :एस.आर.शेंडेडबल इंजन सरकार की उड़ाई गई धजिया स्वास्थ्य मंत्री अधिकारी प्रशासन का ध्यान कहां रालमो नेता अनिस कुमार ओझा*आपने परिजनों के पगड़ी रस्म पर अलग अलग क्षेत्रों में, परिवारजन कर रहे दान और सहयोग।पुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाहमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंसेंधवा पुलिस का बड़ा धमाका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर राज्य जीरो के 03आरोपी गिरफ्तार , ब्रेजा कार वह 17000 नगद बरामद।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :औचक निरीक्षण में परखी छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता, छह माह से एमडीएम खाद्यान्न न मिलने का मामला आया सामने

हमीरपुर :औचक निरीक्षण में परखी छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता, छह माह से एमडीएम खाद्यान्न न मिलने का मामला आया सामने
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के छिमौली रोड स्थित कम्पोजिट विद्यालय कांशीराम कॉलोनी का बुधवार को डायट सुमेरपुर के प्रवक्ता प्रेम नारायण एवं बृज बिहारी मौर्य ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन करते हुए विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे तथा बच्चों से पुस्तकें पढ़वाकर उनके सीखने के स्तर की जांच की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से मीनू के अनुसार मिलने वाले भोजन की जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि सोमवार को फल, बुधवार को दूध तथा गुरुवार को गजक पट्टी वितरित की जाती है। अधिकारियों ने शिक्षकों को प्रतिदिन विद्यार्थियों को गृहकार्य देने के निर्देश दिए, ताकि उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुहम्मद सईद सिद्दीकी ने अधिकारियों को अवगत कराया कि एमडीएम के लिए सरकारी गेहूं और चावल का खाद्यान्न पिछले लगभग छह माह से उपलब्ध नहीं हो सका है। इसकी सूचना कई बार बीआरसी मौदहा को दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से बच्चों के लिए मध्यान्ह भोजन तैयार कराया जा रहा है।

निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक फखरूद्दीन सहित विद्यालय का समस्त शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा।