
#रामपुर में बुधवार देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो गया। मिलक क्षेत्र के बेहटरा गांव निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता, दो वर्षीय मासूम बेटे और ममेरे भाई रवि के साथ नैनीताल से लौट रहे थे। काशीपुर मार्ग पर आंगा गांव के पास उनकी स्विफ्ट डिजायर कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आग का गोला बन गई।
इस हा@दसे में 23 वर्षीय महिला सिपाही लता और उनके मासूम बेटे की जिं,दा जलकर दर्द@नाक मृत्@यु हो गई। बताया जाता है कि दान सिंह और रवि किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन लता अपने बेटे को बचाने के प्रयास में कार के भीतर ही फंस गईं। एक मां की ममता ने उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप से फायर एक्सटिंग्यूशर लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
गंभीर रूप से झुलसी लता को बरेली रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मासूम बेटे ने मौके पर ही अंतिम सांस ली। दान सिंह और रवि का इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई। डंपर चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
कर्तव्यनिष्ठ और साहसी महिला सिपाही लता का यूं असमय चले जाना पूरे पुलिस विभाग और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मां-बेटे की एक साथ विदाई ने हर आंख नम कर दी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती

