
#सीतापुर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में जनपद में पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए निरंतर सफलता अर्जित कर रही है। गंभीर अपराधों में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देशों के क्रम में विभिन्न थानों की टीमों ने प्रभावी अभियान चलाकर कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। थाना बिसवां से परवेज पुत्र ताहिर अली, थाना थानगांव से रियाज पुत्र कादिर, थाना रामपुर मथुरा से विनय कुमार उर्फ कल्लू तथा थाना सकरन से प्यारेलाल, राजेश, त्रिभुवन और तिलकू को गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
