
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनॉक 01.12.2025 को विष्व एड्स दिवस के अवसर पर आशीष कुमार केशरवानी न्यायिक अधिकारी/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला डिण्डौरी की अध्यक्षता में जिला अस्पताल के प्रांगण में प्रातः 10ः30 बजे एच.आई.व्ही संक्रमण एवं एड्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की प्रथम बेला पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डे जी के द्वारा हरी झंण्डी देखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया रैली चिकित्सालय प्रांगण से प्रारम्भ होकर जगदम्बा मंदिर से होते हुवें अस्पताल प्रांगण में समाप्त हुआ, उसके बाद आशीष कुमार केशरवानी न्यायिक अधिकारी/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला डिण्डौरी के द्वारा बताया गया कि यह एक छुपा हुआ शत्रु है, जो जाने-अन-जाने में हमारे शरीर में पहॅुच जाता है, और हमारी सुरक्षा प्रणाली को धीरे धीरे नष्ट करता है, इसलिये इस प्रकार के शत्रु से लडने के लिये देश के हर नागरिक को जागरूक रहकर इससे बचना चाहिये एवं शंका होने पर जॉच कराकर स्वस्थ्य समाज बनाने में अपना योगदान देना चाहिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डें जी के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक गर्भवती महिलायें, प्रत्येक टी.बी. रोगी, वे लोग जो यौन रोग से ग्रसित है एवं गंभीर रोग से ग्रसित रोगी जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में अपनी एच.आई.व्ही की जॉच, एवं उपचार मुफ्त करा सकते है जिसकी जानकारी पूर्णतः गुप्त रखी जाती है, सरकार द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों की जॉच आवश्यक रूप से कराये जाने की कडे नियम भी बना दिये गये है। जिला एड्स नोडल अधिकारी के द्वारा एड्स रोग के संबंध में प्रकाश डालते हुऐ बताया गया कि एड्स की जानकारी ही बचाव का सबसे अच्छा साधन है। उनके द्वारा एड्स रोग के लक्षणों, एड्स रोग की रोकथाम, बचाव के साधन की विस्तृत जानकारी दी गई एवं बताया गया कि वर्ष 2006 से आज दिनॉक तक जिले में 498 रोगी एच.आई.व्ही. रोगी खोजे गये है। जिन्हे आई.सी.टी.सी./एफ.आई.सी.टी.सी. संस्था द्वारा उपचार पर रखकर लगातार निगरानी की जा रही है। अंत में आशीष कुमार केशरवानी न्यायिक अधिकारी/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला डिण्डौरी के द्वारा छात्र/छात्राओं के द्वारा एड्स विषय पर बनाई गई रंगोली का अवलोकन कर रंगोली प्रतियोगिता का पुरूष्कार वितरण किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अजय राज.(सिविल सर्जन) दिलीप कछवाहा (डी.पी.एम.), ओमप्रकाश उरैती (जिला आर.बी.एस.के. समन्वयक) एवं समस्त अधिकारी कर्मचारी जिला चिकित्सालय, नर्मदा पैरा मेडीकल कॉलेज एवं भारत नर्सिंग इंस्टीटयूट के शिक्षक एवं विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित रहे।