A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Trending

शातिर ने खाते से 48 हजार किए पार अलीगढ़ 

जिला संवाददाता

शातिर ने खाते से 48 हजार किए पार अलीगढ़

 

साइबर फ्रॉड ने क्षेत्र के गांव जलोखरी के एक युवक के खाते से 18 हजार रुपए ठग लिए । इसकी शिकायत युवक द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर की गई है । वहीं गांव कारह कादिलपुर एक किसान से भी तीस हजार रुपये ठग लिए गए । किसान ने भी साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करा दी गई है । गांव जलोखरी के युवक परदेसी के फोन पर उसके भाई का मित्र होने की बात कहते हुए ठगी करने वाले युवक ने 12 हजार रुपये डालने की बात कही । आरोपी द्वारा खाते में दस हजार व बीस हजार रुपये डालने का स्क्रीनशॉट युवक के मोबाइल पर डाला गया और फोन कर बताया गया कि मैंने तुम्हारे खाते में तीस हजार रुपये डलवा दिए हैं । 12 हजार रुपये तुम रख लो और 18 हजार रुपए वापस कर दो , किसी को देने हैं । युवक आरोपी की बातों में आ गया और 18 हजार रुपये वापिस आरोपी के बताए नंबर पर दिए । इसी दौरान खाता सीज होने का मैसेज आया और एकाउंट में एक भी रुपया नहीं पहुंचा तो युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई और युवक 5 ने बैंक पहुंच खाते को चालू कराया और चेक किया । साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई । वही गांव कारह कादिलपुर के खान मोहम्मद के पास भी साइबर फ्रॉड जिसने अपने आप को पुलिस कर्मी बताते हुए फोन किया । भतीजे को किसी मामले में गिरफ्तार करने की बताई गई । यह सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया और अपने भतीजे को छुड़ाने के लिए तीस हजार रुपये की मांग आरोपियों द्वारा की गई । भतीजे को पीटने और रोने की आवाज भी सुनाई गई । परिजन परेशान हो गए और भतीजे छुड़ाने के लिए बताए नंबर पर रुपए डाल दिए गए । उसके बाद भतीजे से उसके फोन पर बात की गई तो पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है ।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button