A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

एनडीए गठबन्धन के तीनों प्रत्याशी पहली बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव

‎17 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे चंद्रवंशी

  • ‎एनडीए गठबन्धन के तीनों प्रत्याशी पहली बार लड़ रहे विधानसभा चुनाव

‎17 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे चंद्रवंशी

 

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए एनडीए गठबंधन ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। गठबंधन ने सभी 3 सीटों पर उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया है, जिसके बाद नामांकन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। चंद्रवंशी 17 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। जिसको लेकर जिला कार्यालय में प्रत्याशी को माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के शासन में किए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सबका साथ सबका विकास को लेकर काफी सराहना की गई। साथ ही प्रत्याशी द्वारा नामांकन में भाग लेने के लिए सभी लोगों से आग्रह किया गया।

‎एनडीए के तीनों प्रत्याशी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। चंदेश्वर चंद्रवंशी लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। मगध क्षेत्र के जाने-माने भूमिहार नेता जगदीश शर्मा के राजद में शामिल होते ही अरुण कुमार के बेटे ऋतुराज को घोसी से प्रत्याशी बनाकर सुनहरा अवसर दिया गया है। ‎घोसी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद अरुण कुमार के बेटे ऋतुराज कुमार जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी हैं।  नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास कार्य और पूर्व सांसद अरुण कुमार के जहानाबाद में 10 साल के कार्यकाल का ऋतुराज को कितना फायदा मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Related Articles

‎मखदुमपुर विधानसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी के खाते में गई है। यहां से वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी को लोजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। मखदुमपुर से रानी कुमारी ने जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में अपने क्षेत्र में कितना विकास किया है और उन्हें एनडीए गठबंधन के कार्यों का कितना लाभ मिलता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!