A2Z सभी खबर सभी जिले की

स्वदेशी मेला ब्रोशर का विमोचन, कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने की सराहना ,17 से 26 अप्रैल तक सजेगा स्वदेशी मेला, संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच

स्वदेशी मेला ब्रोशर का विमोचन, कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने की सराहना 17 से 26 अप्रैल तक सजेगा स्वदेशी मेला, संस्कृति को मिलेगा वैश्विक मंच

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जिला कलेक्टर कार्यालय में आज जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के कर कमलों द्वारा ‘स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन’ (स्वदेशी जागरण मंच की इकाई) के तत्वाधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘स्वदेशी मेला’ (पांढुर्णा) के आधिकारिक ब्रोशर का गरिमामय विमोचन संपन्न हुआ।

Related Articles

इस अवसर पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, तहसील संयोजक श्री गणेश कोल्हे, स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संगठन मंत्री श्री आकाश (जबलपुर-छिंदवाड़ा) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

मेले का आयोजन 17 से 26 अप्रैल 2026 तक एम.पी.एल. स्टेडियम ग्राउंड, पांढुर्णा में किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, स्वदेशी कला, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

ब्रोशर विमोचन के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से इस मेले में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील भी की।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!