A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिलावटी पनीर बनाने की फैक्ट्री पर छापा

बानसूर के गांव मल्लुवास हरसौरा में तीज़ा मिल्क प्रोजेक्ट पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापा मारकर 150 किलो खराब और बदबूदार पनीर को नष्ट किया। फर्म के मालिक कुलदीप सिंह यादव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मिलावटी पनीर का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नमूना लिया गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विक्रेता और फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान फर्म में साफ-सफाई नहीं पाई गई, जिसके बाद नोटिस जारी किया गया। साथ ही गांव हरसौरा में स्थित फर्म नरेश कुमार पंकज कुमार से काली मिर्च और जीरा के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला जयपुर में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर एफएसएसए एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत ने आमजन से अपील की है कि अगर आपके क्षेत्र में इस तरह की मिलावट हो रही है, तो विभाग को सूचित करें। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत शर्मा भी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!