मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरमंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टर
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौसर ने किया ग्राम पंचायत पंद्रहखेड़ी का औचक निरीक्षण,शासकीय एवं निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौसर ने किया ग्राम पंचायत पंद्रहखेड़ी का औचक निरीक्षण,शासकीय एवं निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
WhatsApp Facebook

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौसर ने किया ग्राम पंचायत पंद्रहखेड़ी का औचक निरीक्षण,शासकीय एवं निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

पांढुर्णा/08 जून 2026/
जनपद पंचायत सौसर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा ग्राम पंचायत पंद्रहखेड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत में संचालित विभिन्न शासकीय कार्यों एवं विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। साथ ही पंचायत स्तर पर संचालित शासकीय योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की भी जांच की गई।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी शासकीय कार्यों को तत्काल पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को योजनाओं एवं विकास कार्यों का समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।

औचक निरीक्षण के दौरान पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए। इस निरीक्षण से पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।