A2Z सभी खबर सभी जिले की

भू अर्जन आवंटित भूखंड के पट्टो की रजिस्ट्री का दस्तावेज सत्यापन शिविर का आयोजन

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। सरदार सरोवर बांध से डुब प्रभावितो के भूखंड आवंटन पट्टो की रजिस्ट्री के संबंध में पुनर्वास स्थलों पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से पट्टाधारकों से दस्तावेज एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है। सरकार के द्वारा भू अर्जन विस्थापितों को आवंटित भूखंड के पट्टो की रजिस्ट्री बिना किसी शुल्क के की जाएगी। हाईकोर्ट के निर्देश का पालन करते हुए राज्य सरकार ने डूब क्षेत्र वासियों को विशेष तोहफा दिया है। विस्थापितों को रजिस्ट्री के बाद अपना मूल अधिकार प्राप्त हो जाएगा। शिविर की शुरुआत 16 फरवरी को सिरसी गणपुर पुनर्वास स्थल ग्राम पंचायत भवन में की गई।  17 फरवरी को भी पुनर्वास स्थल पर शिविर लगाया गया। शिविर में दल प्रभारी तहसीलदार मनावर विजय तलवारे, एसडीओ पीडब्ल्युडी एनवीडीए सी एस खरे, सब इंजीनियर सिसोदिया, शुभम सोलंकी सब इंजीनियर, राजस्व निरीक्षक अरविंद यादव, भू अर्जन पटवारी वर्षा पाटीदार, पटवारी राजेंद्र गवांधे, सचिव जगदीश पाटीदार, कर्मचारी गण व ग्रामीण उपस्थित हुए। शिविर की शुरुआत गोपालपुरा जाहुर मनावर में की गई 9 अप्रैल बैगंदा धरमपुरी में समापन होगा। बताया जाता है कि शिविर सभी पुनर्वास स्थलों पर लगाया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!