A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेवास

नवरात्रि में जन्मी नवजात बच्चियों का पूजन कर माताओ का किया सम्मान

नवरात्रि में जन्मी नवजात बच्चियों का पूजन कर माताओ का किया सम्मान

देवास। चैत्र नवरात्रि महापर्व के प्रथम दिवस से नवमी अंतिम दिवस तक जन्मी नवजात बच्चियो का श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय के जच्चा-बच्चा वार्ड पहुंचकर बच्चियों का पूजन-अर्चन, वस्त्र भेंट करते हुए माताओ को मिठाई खिलाकर सम्मान किया व बेटी जन्म पर बधाई दी। सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मधुसूदन मिश्रा के मार्गदर्शन एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी रॉबिन दयाल, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बी.के. प्रेमलता दीदी, एड. पंकज वाघ के विशेष आतिथ्य में श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति ने बच्चियों के जन्म के साथ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी जिला चिकित्सालय परिसर में किया। अतिथियों ने नवरात्रि में जन्मी बच्चियों को वस्त्र भेंटकर चुनरी ओढ़ाई एवं माताओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान रूक्मणि परमार ने कहा कि बेटियां माता रानी का स्वरूप होती है। इन बेटियों में से न जाने कौन सी बेटी किस देवी के रूप में दर्शन दे दे। नवरात्रि के दिनो में ही नही बच्चियों का सम्मान होना चाहिए, बल्कि वर्ष भर उनका सम्मान होना चाहिए। इस अवसर पर नर्सिंग स्टॉफ पदमा विश्वकर्मा, रागिनी मिश्रा, राधा पंचोली, पूजा सिरोलिया, प्रीति घोघरकर, सुनीता मोर्या, अन्नु पटेल, सुष्मिता पटेल, रूक्मणि मेहरा, शीतल जुलियस, अंशु दत्ता, सुनीता जैन, रश्मि पाण्डेकर आदि का विशेष सहयोग रहा।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!