A2Z सभी खबर सभी जिले की

नांदनबाड़ी तहसील कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

आगामी बैठक तक लक्ष्य सुधार के निर्देश, अधिकारियों को दी गई समझाईश

नांदनबाड़ी तहसील कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

आगामी बैठक तक लक्ष्य सुधार के निर्देश, अधिकारियों को दी गई समझाईश

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

Related Articles

पांढुरना – आज श्रीमती अलका एक्का, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं डॉ दिपेन्द्र सलामे, सीबीएमओ द्वारा तहसील कार्यालय नांदनबाड़ी के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग पांढुर्णा के अधिकारी/कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी बैठक तक निर्धारित लक्ष्यों में सुधार सुनिश्चित करना रहा।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग पांढुर्णा के विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों से वर्तमान उपलब्धियों, लंबित कार्यों तथा क्षेत्रीय स्तर पर आ रही चुनौतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

श्रीमती अलका एक्का द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं तत्परता से करें तथा आगामी बैठक तक लक्ष्य सुधार सुनिश्चित करें। डॉ दिपेन्द्र सलामे, सीबीएमओ ने भी विभागीय गतिविधियों में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए आवश्यक समझाईश दी तथा समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने, समय-सीमा का पालन करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने के निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!