
कलेक्टर के कुशल नेतृत्व में पांढुर्णा की ऐतिहासिक उपलब्धि
विभिन्न शासकीय योजनाओं में जिले ने रचा प्रगति का नया कीर्तिमान
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना – कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के प्रभावी मार्गदर्शन, सतत मॉनिटरिंग और विभागीय समन्वय के परिणामस्वरूप पांढुर्णा जिले ने विभिन्न शासकीय योजनाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। जिले का प्रदर्शन न केवल लक्ष्य अनुरूप रहा, बल्कि कई योजनाओं में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि दर्ज कर विकास का नया अध्याय लिखा गया है।

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना में 100% लक्ष्य पूर्ति
टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजनाः
पांढुर्णा ने इस योजना के तहत 100% लक्ष्य पूर्ति हासिल की है (50 के लक्ष्य के विरुद्ध 50 की पूर्ति)। यह उपलब्धि जिले की योजनाबद्ध कार्यप्रणाली और प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है। कलेक्टर श्री वशिष्ठ के निर्देशन में पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ सुनिश्चित किया गया, जिससे लक्ष्य समयपूर्व पूर्ण हुआ।
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में राज्य रैंकिंग में सुधार
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में जिले ने 70% प्रगति दिखाई है, जो 21 जनवरी 2026 की स्थिति (60%) से बेहतर हुई है। इस सुधार के साथ जिले की राज्य रैंकिंग 16 से सुधरकर 13 पर आ गई है। यह प्रगति कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा नियमित समीक्षा बैठकों और मैदानी अमले की सक्रियता का परिणाम है।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में लक्ष्य से अधिक उपलब्धि
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत
यहाँ जिले का प्रदर्शन लक्ष्य से अधिक रहा है। जिले ने 131% लक्ष्य प्राप्त किया है (48 के लक्ष्य के विरुद्ध 63 की पूर्ति)। यह उपलब्धि दर्शाती है कि जिले में युवाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में प्रशासन ने प्रभावी पहल की है।
भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना में 111% उपलब्धि
भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना
भी जिले की प्रगति सकारात्मक रही है, जहाँ उपलब्धि 89% से बढ़कर 111% तक पहुँच गई है। यह वृद्धि प्रशासन की निरंतर फॉलोअप रणनीति और लक्ष्य आधारित कार्यसंस्कृति को दर्शाती है।
एक जिला एक उत्पाद (ODOP) में ‘संतरा’ का चयन
एक जिला एक उत्पाद योजना (ODOP)
अंतर्गत नवीन जिला गठन के पश्चात पांढुर्णा के लिए ‘संतरा’ (Orange) को ODOP के रूप में चयनित किया गया है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत आधार है। इससे जिले के किसानों और व्यापारियों को व्यापक बाजार उपलब्ध होने की संभावनाएँ प्रबल हुई हैं।
ACP (Annual Credit Plan) में उल्लेखनीय सुधार
ACP (Annual Credit Plan) अंतर्गत
वित्त वर्ष 2025-26 (31 दिसंबर 2025 तक) में जिले ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में 83% लक्ष्य पूर्ति की है। यह सुधार वित्तीय समावेशन और बैंकिंग समन्वय में प्रशासन की सक्रिय भूमिका को दर्शाता है।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ के नेतृत्व में पांढुर्णा जिला निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। योजनाओं की नियमित समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य निर्धारण और मैदानी अमले की जवाबदेही ने जिले को राज्य स्तर पर बेहतर स्थान दिलाया है। विभिन्न योजनाओं में लक्ष्य पूर्ति एवं उससे अधिक उपलब्धि यह दर्शाती है कि प्रशासन विकास को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।