A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का किया स्वागत सम्मान

अलीगढ़ जट्टारी

साध्वी निरंजन ज्योति का बाबर-नामक मस्जिद पर कड़ा ऐलान, कलाम के नाम पर बनाएं
जट्टारी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी निरंजन ज्योति ने दिल्ली से वृंदावन जाते हुए टप्पल क्षेत्र के निजी होटल में रुककर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लुटेरे बाबर के नाम पर भारत में कोई मस्जिद स्वीकार्य नहीं होगी। साध्वी ने स्पष्ट किया कि मस्जिद बनाना गलत नहीं, लेकिन विवादास्पद नाम अस्वीकार्य है। उन्होंने सुझाव दिया, देश के गौरव डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से बनाएं। चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों को चिढ़ाने वाली ऐसी मस्जिदों का अंजाम अयोध्या जैसा ही होगा। टप्पल पहुंचने पर जट्टारी उद्योग व व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, गुलशन फौजी, श्री श्री 1008 सत्यानंद गिरी महाराज सहित स्थानीय नेताओं-व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर प्रेमचंद अग्रवाल अध्यक्ष जट्टारी व्यापार मंडल अध्यक्ष, गुलशन फौजी, श्री श्री 1008 श्री सत्यानंद गिरी महाराज, रमेश चंद्र शर्मा, सोनू भारद्वाज, राहुल अग्रवाल, मोनू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, विशन स्वरूप आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!