A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :वार्षिक उत्सव में बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। विगत वर्षो की तरह इस साल भी कस्बे के ताज पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमे बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर स्थित ताज पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद श्रीनाथ रहे जिन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

Related Articles

विद्यालय के डायरेक्टर रशीद उददीन ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वार्षिक उत्सव जैसे आयोजन बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। क्योंकि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच मिल जाता है जिससे उनकी प्रतिभा निखार लेती है। इतना ही नहीं डायरेक्टर ने कहा कि, हमारा उद्देश्य मात्र किताबी ज्ञान देना नहीं है बल्कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को उजागर कर उनका सर्वांगीण विकास करना है।कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदुमन सिंह ने किया इस दौरान आशी, अनस, कार्तिक, जुबैर, नायशा, महफूज, रोशनी, हमजा, अनुराग सहित अन्य छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!