

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।14 फरवरी बिंवार थाना क्षेत्र के गांव कुनेहटा निवासी पानकुंवर पत्नी विनय ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी पुत्री श्वेता का विवाह दिनांक 14/02/2026 को कस्बा राठ से होना सुनिश्चित था। विवाह पूर्व होने वाले कार्यक्रम तेल, मण्डप आदि कंधे लिए प्रार्थिया की भाभी, पिता व अन्य बहुत से रिश्तेदार घर पर आये हुए थे।प्रार्थिया के बगल में रहने वाले कल्लू पुत्र मनीराम से पुरानी रंजिश चली आ रही है।कल्लू का मकान दो खण्ड पक्का बना हुआ है। प्रार्थिया का मकान कच्चा खपरैलदार है। प्रार्थिया के आंगन में मण्डप आदि के कार्यक्रम के दौरान आज सुबह 8:00 मण्डप के नीचे मायन बनाने का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय शारदा, राकेश, प्रीती,रामवती व कल्लू छत से पत्थर फेंककर मारने लगे जिससे प्रार्थिया की भाभी सुमित्रा गम्भीर रूप से घायल हो गयी तथा प्रार्थिया के पिता गयाप्रसाद के पैर में पत्थर की
चोट आई है। मुल्जिमान द्वारा जानबूझकर जान से मारने की नियत से पत्थरों से प्रहार किया गया है। उपरोक्त घटना की सूचना 112 नं0 काल करके पुलिस को बुलाया गया जो अविलम्ब भाभी को लेकर जिला अस्पताल चले गये तथा पिता घायल अवस्था में घर पर पडे हैं। मुल्जिमान दबंग प्रवृत्ति के अपराधी व्यक्ति हैं खुलेआम दरवाजे पर चढ़कर गालियां देते हुए कह रहे हैं कि देखे कि तुम सकुशल
लड़की का विवाह कैसे कर पाती हो तुम्हारी लड़की का सम्बन्ध नहीं होने देंगे और न ही गांव से निकलने देंगे।