
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले के 2.38 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 35.04 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

कटनी (14 फरवरी) – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खंडवा जिले के पंढाना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना के तहत कटनी जिले की 2 लाख 38 हजार 962 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 33वीं किस्त के तौर पर 35 करोड़ 4 लाख 65 हजार 900 रूपये की राशि का अंतरण किया।
जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय आयोजन के प्रसारण को लाड़ली बहनों ने देखा और सुना।इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास वनश्री कुर्वेती सहित अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही।

लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा कटनी जिले की जनपद पंचायत बड़वारा की 39 हजार 317 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड़ 78 लाख 84हजार 600 रूपये अंतरित किये गए। इसी तरह जनपद पंचायत बहोरीबंद की 40 हजार 94 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड़ 88 लाख 12 हजार रूपये, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 37 हजार 165पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड़ 45 लाख 13हजार 200 रूपये, जनपद पंचायत कटनी की 27 हजार 705 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड़ 4 लाख 50हजार 300 रूपये, जनपद पंचायत रीठी की 25 हजार 765पात्र महिलाओं के खाते में 3 करोड़ 78 लाख 75हजार 400 रूपये, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की 34 हजार 809 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड़ 12 लाख 5 हजार रूपये अंतरित किये। वहीं नगर निगम कटनी की 28 हजार 69 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड़ 9 लाख 5 हजार 700 रूपये ,नगर परिषद बरही की 2 हजार 297 पात्र महिलाओं के खाते में 33 लाख 80हजार 400 रूपये, नगर परिषद कैमोर की 2 हजार 265 पात्र महिलाओं के खाते में 32 लाख 74 हजार 500 रूपये तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ की 1 हजार 476 पात्र महिलाओं के खाते में 21 लाख 64 हजार 800 रूपये अंतरित किये गए।
क्रमांक 739/210