A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेमंडलामध्यप्रदेश

थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा 48 घंटे के अंदर हत्या का प्रकरण का किया खुलासा सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

तंत्र मंत्र एवं झाड़फूंक से पैसे कमाने के लिए आरोपियों ने हत्या की घटना को दिया था अंजाम

मंडला 15/6/2024/ को एक व्यक्ति का शव नदी नेवरगांव में मिलने की सूचना पर पुलस टीम तत्काल रवाना हुई जहां घटना स्थल पर मृतक की पहचान राहुल भवरे के रूप में हुई पुलिस द्वारा मौके की कार्यवाही करते हुए मार्ग क्रमांक 49/24 धारा 174 जा, फौ, कायम किया गया मर्ग जांच के दौरान मृतक राहुल भंवरे की मां एवं पत्नी के विस्तृत कथन लेखाबध किए गए जिससे ज्ञात हुआ कि 12 जून की रात में करीबन 8:00 बजे राहुल घर से अभी आता हूं कहकर गया जो नही आया जिसका गुम की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी मर्ग जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के निरीक्षण मृतक राहल के सिर में चोंट के निसान एवं प्राप्त पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के विरोध थाना महाराजपुर में धारा 302,201 भादवी का अपराध पूंजीबध कर आरोपियों की तलाश हेतु जानकारी एकत्रित की गई पुलिसअधीक्षक मंडला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी मंडला के नेतृत्व में टीम गठित किया गया थाना प्रभारी महाराजपुर निरक्षक ममता परस्ते एवं थाना स्टाफ द्वारा टीम के रूप में काम करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश के संबंध में लगा तार प्रयास करते हुए लोगों से जमीनी स्तर पर पूछताछ करते रहे पूछताछ के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदेही को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने बताया कि दिनांक 12.6 2024 को अपने साथी से मिलकर पूर्व नियोजित प्लान बनाने की किसी व्यक्ति को फांसी लगाकर हत्या करना और उसी फांसी की रुपया झड़ेगा तो हम लोग अमीर हो जायेंगे आरोपी दादी उर्फ सुखचैन यादव द्वारा अपने मोहल्ले कोरगांव से राहुल भवरे को शराब पिलानी का लालच देकर अन्य तीन ऑटो में बैठ कर बहेलिया टोला तरफ जोड़ा बिजली पोल के तरफ ले गए पोल में रस्सी फसाकर राहुल के गले में फांसी का फंदा डाल कर चोरों लड़के ने रस्सी को खींचकर राहुल की हत्या कर दी और जब उन्हें लगा कि जिंदा है तो सोनू कच्छवाहा ने पत्थर से सिर में मारा उसके बाद चारों ने ऑटो में ले राहुल भवरे को सीमेंट बोरी पत्थर भरकर गमछा से बांधकर बंजारा नदी में फेंक दिया 13/6/2024/ को चारों दोस्तों बिछिया से दिलीप नामदेव को बुलाया और एक व्यक्ति की फांसी लगाकर हत्या कर उसकी फांसी की रस्सी को लाए हैं तुम अपने तंत्रमंत्र से इस रस्सी से रूपियों की झड़ी करो उक्त आरोपियों द्वारा रुपयो पैसों की लालच में हत्या को अंजाम देना और अपराध को छुपाने के लिए शव को पत्थर बांधकर नदी मे फेंक देना स्वीकार किया उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button