A2Z सभी खबर सभी जिले की

आईजी प्रवीण कुमार पहुंचे सुलतानपुर

Sआ प्लतानपुर

  • दशहरे से शुरू होने वाले ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर शनिवार को पुलिस के आईजी प्रवीण कुमार सुलतानपुर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और पूजा समितियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।आईजी ने बताया कि दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लगातार निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रधानों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बिना समझे अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आईजी ने उदाहरण देते हुए कहा कि कई लोग आसमान में दिखाई देने वाले विमान को भी ड्रोन समझ लेते हैं, जबकि ऐसी अफवाहें फैलाना गलत है। प्रत्येक मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर आईजी प्रवीण कुमार नगर में रूट मार्च करते भी नजर आए और लोगों को शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!